Uncategorized

भोयना में पारंपरिक खेलों का उत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में दिखा जोश

मुख्य अतिथि दीपक सिंह ठाकुर ने बढ़ाया हौसला

ग्राम भोयना की धरती पर रविवार को पारंपरिक खेल कबड्डी की गूंज सुनाई दी, जब एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों की सामाजिक भूमिका पर विचार प्रकट किए.श्री ठाकुर ने कहा,खेल केवल शरीर को ही नहीं, चरित्र को भी गढ़ते हैं। कबड्डी जैसे देसी खेल न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं, बल्कि युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और सामूहिकता की शिक्षा भी देते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे यदि उचित मंच मिले तो ये युवा खिलाड़ी देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकते हैं। श्री ठाकुर ने कहा इस तरह के आयोजनों से युवा वर्ग को नशा, अपराध और अन्य सामाजिक विकृतियों से दूर रखने में मदद मिलती है। खेल ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग है, जो समाज के निर्माण में सहायक बनता है.प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। फ़ाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए। खेल मैदान पर उपस्थित जनसमूह ने विजयी खिलाड़ियों का तालियों से स्वागत किया.कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सेवा प्रमुख मोहन साहू, गोपाल साहू, लक्ष्मी नारायण स्वर्णकार, हरि साण्डिल्य, अमरदीप महाजन, रवींद्र बंजारे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन भारी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!