Uncategorized

मछुआरा सहकारी समिति ने किया मुख्यमंत्री, अरुण साव, विजय शर्मा, रामविचार नेताम तथा महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त

धमतरी। प्रदेश सरकार द्वारा भूपेश सरकार के समय से चले आ रहे मछुआरा ठेका को निरस्त किए जाने के फैसले का मछुआरा सहकारी समिति ने जोरदार स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए 11 मछुआरा समिति के सदस्य राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले और उनके प्रति आभार प्रकट किया।समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ अरुण साव, विजय शर्मा, रामविचार नेताम तथा धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा का भी आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा सरकार का यह निर्णय मछुआरों के जीवन में नई रोशनी लाएगा.मुलाक़ात के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त होने से अब मछुआरों को उनके अधिकार मिलेंगे और उनकी मेहनत का सीधा लाभ उन्हें प्राप्त होगा। यह कदम न केवल मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाएगा।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महापौर ने किया इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय मछुआरा समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे हजारों परिवारों को स्थायी आजीविका मिलेगी और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।मुलाक़ात में समिति के प्रमुख सदस्य कांता निषाद, बाल मुकुंद नेताम, परमानंद पटेल, कृष्ण कुमार, सुरेश मरकाम, गंगाराम निषाद, प्रेम निषाद, भूषण ध्रूव, मुन्ना कुमार और राम कुमार सहित बड़ी संख्या में मछुआरे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!