वाल्मीकि समाज के सावन महोत्सव और भोजली शोभा यात्रा में शामिल हुए लेखराम साहू
कहा, सभी को महर्षि वाल्मीकि जी की जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए

वाल्मीकि समाज धमतरी के तत्वाधान में सावन महोत्सव और भोजली शोभायात्रा का कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि मंदिर गणेश चौक धमतरी से सदर बाजार से मकई तालाब घड़ी चौक धमतरी तक रखा गया था.इस कार्यक्रम के आमंत्रण पाकर लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली अपना सौभाग्य मानकर सावन महोत्सव और भोजली शोभायात्रा में शामिल हुए.लेख राम साहू लोगों को संदेश देते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों ने हमें रामायण का साक्षात दर्शन करा दिए निश्चित तौर पर हम सबको रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए उन्होंने विषम परिस्थिति में भी अपने जीवन को सार्थक बना लिया
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के पहले महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता और ‘आदिकवि’ के रूप में प्रसिद्ध हैं।
आदिकवि: महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि (आदिकवि) माना जाता है क्योंकि उन्होंने दुनिया के पहले श्लोक और महाकाव्य की रचना की.कार्यक्रम में विक्की वाल्मीकि अध्यक्ष वाल्मीकि कल्याण समाज धमतरी अविनाश मऱोठे अभी वाल्मीकि त्रिलोक वाल्मीकि आमिल आरा विकास संजू संतोष योगेश साक्षी वाल्मीकि सरोज वाल्मीकि सरस्वती वाल्मीकि सुशीला वाल्मीकि शशि वाल्मीकि जानी वाल्मीकि राजा वाल्मीकि पूर्व पार्षद राजेश पांडेय एवं समाज के अन्य लोग भी सम्मिलित हुए.