Uncategorized

महापौर रामू रोहरा का रंग लाया प्रयास: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस आमदी को 21.19 करोड़ का मिला गौरव पथ

आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला महापौर से


धमतरी, महापौर रामू रोहरा के लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आम बजट वर्ष 24-25 के अंतिम दिवस आमदी नगर पंचायत क्षेत्र की 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क को डिवाइडर सहित गौरव पथ के रूप में विकसित करने की बहुप्रतीक्षित मांग को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 21.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के बाद आमदी नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। महापौर रामू रोहरा ने इस उपलब्धि को आमदी क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक मांग का परिणाम बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को लेकर उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित संबंधित मंत्रियों से चर्चा कर प्राथमिकता दिलाई। उन्होंने कहा कि गौरव पथ बनने से आमदी क्षेत्र की पहचान और भी मजबूत होगी। डिवाइडर, बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के साथ यह मार्ग क्षेत्र के विकास का प्रमुख आधार बनेगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि आमदी नगर पंचायत क्षेत्र की 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क को डिवाइडर सहित गौरव पथ के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू के नेतृत्व में पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल महापौर रामू रोहरा के निवास पहुंचा और विस्तार से चर्चा कर स्वीकृति दिलाने की मांग रखी। 2024-25 के बजट में इसका प्रावधान था, जिसे आज ही स्वीकृति करना जरूरी था। उन्होंने महापौर से आग्रह किया कि इस योजना को प्राथमिकता में रखते हुए शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाई जाए।महापौर रामू रोहरा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा था कि आमदी क्षेत्र की मांग पूरी तरह जायज है। धमतरी नगर निगम क्षेत्र में जिस तरह तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, उसी तर्ज पर आसपास के क्षेत्रों को भी विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आमदी के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं और यह सकारात्मक पहल है। उन्होंने बताया कि आमदी की कई मांगे पूरी हो गई है, सिर्फ यही मांग बच गई है। इस विषय को लेकर आज ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा तथा सांसद रूपकुमारी चौधरी से चर्चा की है। चर्चा के कुछ समय बाद ही प्रदेश सरकार ने इस काम की स्वीकृति 21.19 प्रदान कर दी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस स्वीकृति के लिए महापौर रामू रोहरा और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भेंटकर महापौर रामू रोहरा ने सौंपा था 175 करोड़ के कार्यों का पुलिंदा, लगभग सभी कार्यो को दिला चुके है स्वीकृति

उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा ने गत वर्ष नगरीय प्रशासन मंत्री व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर उनसे करोडो के विकास कार्यों से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा था जिसमे धमतरी जिले की 15 बहुप्रतीक्षित मांगो के लिए लगभग 175 करोड़ के कार्यों का पुलिंदा शामिल था। उक्त समाचार हाईवे चैनल सांध्य दैनिक में 10 अगस्त 2025 को प्रकाशित हुआ था। उक्त समाचार प्रकाशन के बाद महापौर ने आश्वास्त किया था कि उक्त सभी कार्य जल्द ही राज्य शासन से स्वीकृत कराया जाएगा। आखिरकार महापौर ने वादे को पूरा करते हुए लगभग सभी कार्यो को शासन से स्वीकृति दिला चुके है। जिनमें कल सत्र के अंतिम दिन आमदी नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण, डिवायडर सहित कार्य हेतु 21.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे क्षेत्र में हर्ष है। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यो जिनमें धमतरी के मुख्य मार्ग से पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंच मार्ग तक लंबाई 3 किमी. 3 करोड़, धमतरी के छाती उड़ेना झिरिया कडेल भोथली, सम्बलपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य पुल पुलिया सहित 17.30 करोड़, धमतरी के झुरानवागांव से जोरातराई पहुंच मार्ग 8 किमी. निर्माण कार्य हेतु 13.30 करोड़, रीवागहन से कुर्रा मार्ग मजबूतीकरण हेतु 2.81 करोड़, सेमरा से सिवनीबाजार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 2 करोड़, गुजरा दर्री मार्ग निर्माण हेतु 4.31 करोड़, धणतरी से राजनांदगांव गुण्डरदेही, नगरी सिहावा, बोराई मार्ग, अर्जुनी, भानपुरी, तरसीवां, अमलीडीह, कुर्रा, हसदा मार्ग चौडीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 27 करोड़, छाती, गागरा, कंडेल, देवपुर मार्ग हेतु 33 करोड़, देमार तरसीवां मार्ग हेतु 10 करोड़, बेन्द्रानवागांव मार्ग हेतु 8 करोड़, बागतराई मार्ग हेतु 5.5 करोड़, गुजरा रीवागहन मार्ग हेतु 4.4 करोड़, पोटियाडीह से खरतुली मार्ग हेतु 1.73 करोड़, धमतरी सिविल लाईन कॉलोनी पहुंच मार्ग हेतु 2.32 करोड़ के कार्य शामिल है। जिन्हें स्वीकृति दिलाई जा चुकी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!