Uncategorized

5 साल तक निगम और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने रेलवे प्रभावितो क़े लिए क्या किया?-रामू रोहरा

महापौर ने कहा मुद्दाविहीन कांग्रेसी जनता को गुमराह करने और राजनीति मे बने रहने कर रहे धरना प्रदर्शन का ढोंग

भूपेश बघेल की सरकार ने ज़ब हजारों गरीबो का पीएम आवास रोका था तब क्यों कांग्रेसियो ने इसका विरोध नहीं किया?

धमतरी। कांग्रेस पार्षदों और नेताओं द्वारा नगर निगम कार्यालय क़े सामने 7 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत आज तीसरे दिन भी निगम क़े बाहर धरना दिया गया. इस दौरान महापौर रामू रोहरा के गाडी क़े सामने कांग्रेसी आ गए और नारेबाजी करने लगे. इस मुद्दे पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कांग्रेस क़े पास कोई मुद्दा नहीं है मुद्दाविहीन कांग्रेसी अब बेवजह जनता को गुमराह करने और राजनीति मे बने रहने धरना प्रदर्शन का ढोंग कर रहे हैँ. लोकतंत्र मे विरोध और आवाज़ उठाने का सबको अधिकार है लेकिन अमर्यादित व ख़तरनाक तरीके से विरोध प्रदर्शन उचित नहीं है जो कि आज कांग्रेसियो द्वारा किया गया. चलती गाडी क़े सामने रेलवे प्रभावितो को लाना उचित नहीं है. इस दौरान कोई हादसा हो सकता था इसकी जवाबदारी किसकी होती? रही बात रेलवे प्रभावितो क़े व्यस्थापन की तो भाजपा हमेशा से ही उनके साथ है और उनके भलाई की सोंच रखती है. महापौर ने कांग्रेसियो से सवाल पूछा कि 5 साल तक निगम और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने क्या किया? तब क्यों रेलवे प्रभावितो का व्यस्थापन नहीं किया गया? अधूरे पी एम आवास बनाने और प्रभावितो को परेशानी मे डालने वाले ठेकेदार को तत्कालीन निगम की कांग्रेस सरकार ने ही भगाया है. उनका भुगतान किया उनको गलत कार्यों क़े बाद भी संरक्षण दिया. आवास की बात पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने वाले कांग्रेसी यह बताये की ज़ब प्रदेश मे कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार थी तब क्यूँ गरीबो का पी एम आवास रोका गया था तब क्यों कांग्रेसियो ने इस विरोध नहीं किया? कांग्रेस सरकार मे इनके बड़े बड़े नेताओ ने बड़े बड़े घोटाले किये हैँ इसलिए आज सलाखों क़े पीछे है. ऐसे मे कांग्रेसियो को पहले अपने गिरेबान मे झांकना चाहिए। महापौर ने आगे कहा कि साय सरकार द्वारा लगातार धमतरी को करोड़ो की सौगात दी जा रही है. लेकिन कांग्रेसी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैँ. नतीजन झल्लाहट मे नये नये तरीको से अपनी पुरानी नाकामी छुपाने और वर्तमान सरकार को बदनाम करने का प्रयास करते रहते है. लेकिन जनता सच्चाई जानती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!