ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल में हुआ मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम
माता-पिता का स्थान ईश्वर के समान है-विनोद पाण्डेय

ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में मातृ-पितृ दिवस के शुभ अवसर पर मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शारदा प्रसाद साहू साधक, गायत्री शक्तिपीठ धमतरी के द्वारा मातृ पितृ पूजन संपन्न कराया गया जिसमें 55 से अधिक माता-पिता की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात माता-पिता को स्वच्छ स्थान पर बैठाकर, बच्चों द्वारा अपने माता-पिता के मस्तक पर कुमकुम का तिलक लगाकर पुष्प, अक्षत से पूजा अर्चना की गई एवं फूल-माला पहनाकर सात परिक्रमा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात बच्चे थाली में दीपक जलाकर माता-पिता की आरती उतारी एवं मिठाई खिलाई गई साथ ही बच्चे माता-पिता एवं गुरु में ईश्वरीय भाव जगाते हुए उनकी सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सुमधुर मातृ-पितृ से संबंधित भजन एवं गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के उपस्थित शारदा प्रसाद साहू ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने मातृ पितृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता का स्थान ईश्वर के समान है माता-पिता ही है, जो ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में हमारे पास रहते हैं। हमारे जीवन में प्रसन्नता लाने तथा समस्याओं को सुलझाने माता-पिता का सर्वाधिक योगदान होता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती कल्पना माने, श्रीमती मनीषा अंकमवार, श्रीमती रुमानी कुरैशी, श्रीमती हेमलता देवांगन, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती गायत्री दुबे, कु. शीतल सोनी, कु. प्रिया शर्मा, कु. नेहा सिन्हा, कु. गायत्री देवांगन, कु. ज्ञानेश्वरी धीवर, कु. मोनिका बांधे, कु. पायल नामदेव, कु. मुक्ति, अल्फिया शेख, कु. भावना कहार, कु. दीपिका पटेल, जगदीश सोनी, आदित्य दुबे, घनश्याम शर्मा, शैलेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे।


