Uncategorized

सत्य का शाश्वत स्वरूप है शिव -:पं.राजेश शर्मा

महाशिवरात्रि महोत्सव तरसीवां मे शामिल समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा

सृष्टि के सृजन का पर्व शिव रात्रि जीवन का करता है धार्मिक जागृति -: राजेंद्र शर्मा

धमतरी-भगवान शंकर की आराधना का महापर्व शिवरात्रि हम सबको अपने जीवन में असत्य का त्याग कर सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है जिसे स्वयं के साथ-साथ समाज का भी सर्वांगीण विकास संभव है उक्त बातें धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा तरसीवां में महाशिवरात्रि से पूर्व आयोजित विशेष शिव पूजन एवं राम कथा के तीन दिवसीय महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गौरतलब है की प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन का यज्ञ 37 वां वर्ष है इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने सृष्टि के सृजन का महापर्व शिवरात्रि व्रत और रामचरितमानस का आयोजन सनातन धर्म को मजबूत करने का आध्यामिक पहल के लिए आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से केशव साहू , राजा राम रायपुरिया, कोषाध्यक्ष दानी राम साहू , परमेश्वर गोस्वामी, ललित मानिकपुरी, युधिष्ठिर गोस्वामी, नारायण सिंन्हा, धनेश्वर सिन्हा,अविराम साहू,मोहन नवरंग, सुरेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चिरंजीव मानिकपुरी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!