Uncategorized

किसी भी दिवस के नाम पर अभद्रता और अश्लीलता और भारतीय संस्कृति का दोहन, बर्दाश्त नहीं – दीपक सिंह ठाकुर

पुलवामा के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाए - हिन्दू जागरण मंच

धमतरी। 13 फरवरी को हिंदू जागरण मंच जिला कार्यकारणी की बैठक रखी गई जिसमें जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने बताया कि14 फरवरी भारत के इतिहास का वह काला दिन जिस दिन पुलवामा हमले में आतंकवादियों द्वारा मां भारती के 40 से अधिक वीर सपूतों को बम ब्लास्ट कर सुहागिन मातृशक्ति, बहनों की सुहाग उजाड़कर उनके पूरे परिवार असहनीय पीड़ा दी गई थी । साथ ही हमारे देश और हमारी सेना की भारी अपूर्णीय छति हुई , पर उन जवानों ने जिस देश के युवा पीढ़ी के सुरक्षा में अपना प्राण दान न्योछावर किया वो भारतीय सभ्यता के विरुद्ध वेलेटाइन जैसे अमर्यादित दिन मनाते है, हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने समाज में इस काले दिन को लेकर जागरूकता लाते हुए उक्त दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिको से आग्रह किया कि इस दिन हमें वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए , सम्मान देना चाहिए सनातन संस्कृति में मातृ पितृ पूजन कर अपने माता पिता को सम्मान करना चाहिए,पाश्चात्य संस्कृति एवं भारत की सनातन धर्म ,संस्कृति _सभ्यता को नष्ट करने में लगे हुए विधर्मियो से सावधान रहना चाहिए ,अगर खुली सार्वजनिक जगहों पर असमाजिक अवैध गतिविधि करते पाए गए तथा जिनके कृत्य से सनातन संस्कृति को ठेस पहुचे तो उचित कार्यवाही प्रशासन के माध्यम से हिन्दू जागरण मंच जरूर कराएगा जिसकी संपूर्ण तैयारी हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु जन कर लिए है अतएव युवा बंधु जन अपने अपने घरों में मातृ पितृ पूजन ,और चौक चौराहों में वीर सपूतों की शहीदी सम्मान दिवस मनाए और वीर जवानों का सम्मान करें। समाज में किसी भी प्रकार की अभद्रता और अश्लीलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में चित्रेश साहू, ढाकेश्वर साहू, प्रतीक सोनी, अवनीश ठाकुर, जतिन देवांगन, कुणाल, विकास, यतीश, दिग्विजय एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!