Uncategorized

मोदी जी किसानों की आय दोगुना करने की बात करते है यंहा भाजपा सरकार अफीम की खेती करवा कर आय सौ गुना करवा रही है-भूपेश बघेल

प्रदेश क़े पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे धमतरी,पत्रकारों क़े सवालों का दिया जवाब

आज प्रदेश क़े पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों क़े सवालों का जवाब दिया. श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल देश भर के मुख्यमंत्रियो की बैठक ली है इससे स्पष्ट है कि स्थिति ठीक नहीं है देश मे पेट्रोल डीजल रासायनिक खाद आदि की कमी होने वाली है.अतिरिक्त उत्पाद शुल्क कमी क़े मामले पर कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ट्विट करते है की 10 रूपये दाम कम हो गए?आप ही बताये कि क्या पेट्रोल डीजल क़े दाम मे कोई कमी हुई है. अफीम की खेती वाले बयान क़े मामले मे श्री बघेल ने कहा कि मैंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेकर नहीं कहा था की उनके द्वारा जिले मे अफीम की खेती की जा रही है. लेकिन भाजपा का एक नेता स्वयं सफाई देते फिर रहा है. अवैध प्लाटिंग क़े सवाल पर कहा कि विधायक ओंकार साहू अम्बिका मरकाम ने सदन मे यह मुद्दा उठाया था मैं इस दौरान सदन मे उपस्थित था. जिले क़े प्रभारी मंत्री ने घोषणा किया था कि वे स्वयं हमारे साथ मौके पर जायेंगे. उसके बाद वे धमतरी तो आये लेकिन मौके पर नहीं गए.कांग्रेस ही आमजनता की पार्टी है. भाजपा सरकार अपनी दावो वादों पर फेल साबित हुई है.मोदी जी किसानों की आय दोगुना करने की बात करते है यंहा भाजपा सरकार अफीम की खेती करवा कर आय सौ गुना करवा रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!