Uncategorized

शासकीय उमावि बिरेतरा मे मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

धमतरी। शासकीय उमावि बिरेतरा मे जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य गेवाराम नेताम की अध्यक्षता व सरपंच उषा साहू, उपसरपंच विनेश्वर साहू के विशिष्ट आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। छात्रसंघ प्रभारी व वरिष्ठ व्याख्याता चोवाराम चन्द्राकर ने बताया कि कक्षा नवमीं में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के माथे पर तिलक वंदन, मुह मीठा व पाठ्यपुस्तक, पेन प्रदान किया गया। कक्षा बारहवीं मे 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी धीरज साहू, ऋषभ साहू व लीना साहू, कक्षा दसवीं मे 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खुशी यादव, वर्षा साहू, प्रतिभा कोसरिया, चंदना यदु, लुकीता साहू, भावना यादव तथा श्रेष्ठ पालकों में महिला वर्ग से हमिता साहू, पुरूष वर्ग से बिहारी साहू का सम्मान किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य गेवाराम नेताम ने अध्यक्षीय उदबोधन मे संस्था की उपलब्धि तथा आगामी वर्ष के वीजन बेहतरीन शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ ही संस्कार पूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उपसरपंच विनेश्वर साहू व सरपंच उषा साहू ने पंचायत स्तर पर संस्था को हर संभव मदद करने आश्वस्त किया। मुख्य अतिथि भावेश साव ने बाल अपराध व यातायात पर विस्तृत जानकारी के साथ ही कैरियर मार्गदर्शन किए। कार्यक्रम में स्वागत भाषण खुशी यदु, स्वागत गीत व सरस्वती वंदना चंचल यादव, दामिनी ध्रुव, लुकीता साहू व पुष्पांजली साहू ने, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन सोनाक्षी साहू ने, आभार प्रदर्शन चंदना यदु तथा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भावना यादव ने किया। इस अवसर पर पारथ साहू, टीका राम साहू, बल्देव साहू, गजानंद साहू, सोमीन साहू, रोहित साहू, जसवंत सिंह रघुवंशी, खेदी साहू, डी.संगीता राव, चेतन देवांगन, परवेज अली, अश्वनी पाटकर, दुलेश्वर साहू, कार्यालय सहायक सेवाराम यादव, भृत्य ईगन साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!