Uncategorized

मानसून सक्रिय : आसमान में छाये काले बादल, हो रही वर्षा


धमतरी. कुछ दिन धमतरी जिले में बारिश थमने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे विगत दो दिनों से बारिश हो रही है। कल भी जिले में तेज व अच्छी वर्षा हुई वहीं आज सुबह से आसमान में काले बादल छाये रहे। और सुबह लगभग 11 बजे से बूंदाबांदी शुरु हुई। जिसके पश्चात कुछ देर बारिश भी हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई से राज्य में वर्षा की गतिविधियों में और भी अधिक तेजी आएगी. साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक अन्य द्रोणिका 0.9 किमी की ऊंचाई तक उत्तर बिहार के मध्य भागों से होते हुए ओडिशा तक सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई से पूरे प्रदेश विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता और विस्तार में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है. यह समय किसानों और जनसामान्य के लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस वर्षा से खेती को लाभ मिलेगा लेकिन साथ ही सावधानी भी जरूरी है। साथ ही बिजली गिरने की घटना भी प्रदेश लगातार हो रही है। जिससे अब तक कई लोगो की जान जा चुकी है। ऐसे में लगातार सावधानी बरतने के निर्देश दिये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!