Uncategorized

बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, निचले इलाको में हुआ हल्का जल भराव


धमतरी। जिले में इस बार मानसून मेहरबान है। जिससे नदी, तालाब छलकने लगे है। मौसम में भी खुशनुमा रहता है। आज सुबह लगभग 10.30 बजे से बारिश शुरु हुई। शुरुआती बूंदाबांदी के बाद मध्यम गति से वर्षा हुई। समाचार लिखे जाने तक भी वर्षा जारी रही।
आज हुई बारिश से शहर के निचले इलाको में आवागमन प्रभावित हुआ। धमतरी के कई वार्डो में पानी सड़को पर भरा रहा। बारिश के पूर्व लोग थोड़ी उमस महसूस कर रहे थे, लेकिन बारिश से मौसम खुशनुमा और तापमान घटा। जिससे लोगो को राहत मिली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!