Uncategorized

कुरुद में पांच जिलों की बैठक संपन्न:गायत्री परिवार द्वारा 24 हजार घरों में देव स्थापना किया जाएगा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में उपजोन रायपुर के पांच जिलों रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदा बाजार की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगल भवन कुरुद में किया गया।दिलीप नाग ने बताया कि इस अवसर पर छ ग ज़ोन प्रभारी शांतिकुंज सुखदेव निर्मलकर एवं ज़ोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा ने परिजनों से कहा कि माता जी जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष में पांच जिलों के 24 हजार नए परिवारों में देव स्थापना करना,भा सं ज्ञा परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल कराना,सत संकल्प पाठ को शाला एवं ग्राम पंचायतों से जोड़ने के साथ नशा मुक्ति के लिए जागरुकता अभियान
में जुट जाना है। उपजोन समन्वयक सी पी साहू, संगठन प्रभारी एम एल साहू एवं जिला महिला प्रमुख श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने भी अपने विचार रखे।पांचो जिला के जिला समन्वयक गणों दिलीप नाग, लच्छूराम निषाद,टीकम साहू,बोध राम साहू एवं कौशल प्रसाद साहू द्वारा अपने अपने जिले का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। कुरुद ब्लाक के 12 वरिष्ठ परिजनों का मंत्र चादर एवं श्री फ़ल भेंट कर सम्मान किया गया। जिनमें प्रमुख शत्रुघ्न साहू, टेकराम साहू,अवध राम साहू,फेरु राम साहू, अमृत लाल चावला, रामाधार कमलवंशी,मिलंतीन साहू, उर्मिला साहू, सावित्री पटेल, नारायण विश्व कर्मा,बुधारु राम साहू, मनसा राम ध्रुव है। बस्तर में आए भीषण बाढ़
पीड़ितों के राहत के लिए धमतरी जिले की ओर से तात्कालिक सहयोग राशि 43745 रुपए भेजी गई। गुरु देव के सत संकल्प पाठ का पठन श्रीमती कविता डड़सेना द्वारा किया गया। संतोष साहू,तातू राम धीवर एवं सहयोगियों द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश साहू वरिष्ठ परिजन एवं ब्लाक सह समन्वयक एवं बंशीलाल यदु ब्लाक समन्वयक द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती साधना देवांगन प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ कुरुद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती पुष्पा वर्मा,तुरकर जी, डॉ कृष्ण कुमार साहू, सूरज लांबा, चेतन साहू, गोविंद साहू, कार्तिक राम साहू, शांतिलाल साहू, गोविंद चन्द्राकर, नरसिंग साहू,मौजी राम साहू, हेमंत यादव, नंदलाल साहू, घनश्याम साहू, श्रीमती रेखा कमलवंशी,सोहद्रा तारक, ममता चंद्राकर, संध्या साहू, रुक्मणी साहू, विद्या देवांगन,तेश्वरी साहू, सहित डॉ रामचंद्र मेश्राम, रमेश सार्वा,उगेश बंसोर,एल के यादव, चेतन साहू, राजकुमार साहू, सहित पांचों जिला के बहुत बड़ी संख्या में गायत्री परिजन शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!