हिन्दू जागरण मंच ने निगम मे प्रदर्शन कर महापौर को सौंपा ज्ञापन की दोषियों पर कार्यवाही की मांग
आरोपी को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया, कार्रवाई नहीं होने उग्र आंदोलन की दी गई चेतावनी

धमतरी।शहर के साल्हेवारपारा के गाड़ा बस्ती में जो पशु मांस मिला था उस मामले में हिन्दू जागरण मंच के युवाओं ने नगर निगम में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए महापौर को ज्ञापन सौंपा। आरोपी को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। कार्रवाई नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
साल्हेवारपारा में पशु काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ हिन्दू संगठनों में जमकर नाराजगी है। इस मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच के युवाओं ने शुक्रवार को नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की। महापौर को आवेदन देते हुए कहा कि गाड़ा पारा में संतराम द्वारा गौ माता की हत्या कर गौ मांस विक्रय किया जा रहा था। जिसमें 86 किलो मांस जप्त किया गया है। यह जघन्य अपराध है। राजपत्र में स्पष्ट उल्लेखित है कि गौ हत्या करने वाले या गौ मांस विक्री करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे घृणित कार्य करने वाले के घर पर बुलडोजर चलाई जाये। युवाओं ने आरोपी को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। नहीं पकड़ जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पता तलाश की जा रही है।आवेदन देने वालों में डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू, अभिषेक, मोनू साहू,प्रिंस जैन सहित अन्य लोग शामिल थे।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। युवाओं ने बताया कि गौ मांस बिक्री की जा रही थी। वह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर नियमानुसार बुलडोजर की कार्यवाही भी की जायेगी।
