Uncategorized

महाशिवरात्रि पर कुरूद में बाबा बैद्यनाथ मंदिर स्थापना,विधायक अजय चंद्राकर ने मंदिर मे पूजा कर की क्षेत्रवासियो क़े सुख समृद्धि की कामना

ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति ने दी क्षेत्रवासियो को बधाई

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुरूद में बाबा बैद्यनाथ जी के मंदिर स्थापित करने का सौभाग्य ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति कुरूद को.
मिला.
कुरूद नगरपालिका के मनोरम स्थल केनाल रोड भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम गार्डन के पास इस मंदिर का नवनिर्माण किया गया है, तीन दिनों के पूजा के पश्चात महाशिवरात्रि उत्सव बोल बम सेवा समिति द्वारा मनाया गया, उत्सव के दौरान मंदिर परिसर मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसका भरपुर लाभ कुरूद नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने लिये,इस विशाल मंदिर के लिए एवं आक्सीजोन गार्डन परिसर का अध्यक्ष निधि से जीर्णोद्धार कर और भी मनोरम बनाने प्रकृति के अनुरूप कुरूद वासियों को स्थल प्राप्त होने के लिए बधाई दी गई.कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने भी मंदिर पहुंच कर क्षेत्रवासियो क़े सुख समृद्धि की कामना की.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!