महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से शहर के विभिन्न वार्डो के लिए मिली 83.16 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति
महापौर श्री रोहरा कर रहे प्रत्येक वार्डो में समुचित विकास से ही शहर के समुचित विकास को गति देने का प्रयास

धमतरी. महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से लगातार शहर को विकास की सौगात मिल रही है। महापौर ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्षगांठ के पूर्व ही शहर के विभिन्न वार्डो के लिए 83.16 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति दिलाई है। जिनमें स्वामी विवेकानंद वार्ड क्र. 37 में मेन दुर्ग रोड से संत लहरी नगर से कांटा तालाब रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 6.40 लाख, स्वामी विवेकानंद वार्ड क्र. 37 में सुनीता गोलछा घर के पास से नीलकमल सिन्हा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 1.52 लाख, महंत घासीदास वार्ड क्र. 12 में सामुदायिक भवन के पास से रंगमंच से संतोष यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9.54 लाख, विंध्यवासिनी वार्ड क्र. 18 में योगेश्वर साहू घर के पास से टीकाराम साहू घर से मेन रोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 13.09 लाख, विंध्यवासिनी वार्ड क्र. 18 में रोहित साहू घर से योगी सोनकर घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 3.50 लाख, बनियापारा वार्ड क्रं. 28 में लखन विश्वकर्मा घर से राज बिल्डिंग तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 1.34 लाख, बनियापारा वार्ड क्र. 28 में सलमा बेगम घर के सामने से कुरैशी घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 4.72 लाख, सोरिद वार्ड क्रं. 35 में भर्रीपारा में सोरिद नाला आंगनबाड़ी के पास से रामकुमार सिन्हा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 11.61 लाख, लालबगीचा वार्ड क्रं. 3 में बड़ा गौरा चौरा से जैतखम्ब तक सी. सी. रोड निर्माण कार्य 4 लाख, जालमपुर वार्ड क्रं. 17 में नवा नदी पुल पास से श्याम देवांगन घर से रोशन साहू घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 11.43 लाख, बांसपारा वार्ड क्रं. 25 में आस्था नगर कॉलोनी में जितेश तिवारी घर के सामने सी.सी. रोड निर्माण कार्य 7.33 लाख, पोस्ट ऑफिस वार्ड क्रं. 27 में गिरधर पटेल घर से सोनकर फार्म हाऊस तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5.68 लाख, आमापारा वार्ड क्रं. 11 में गौरा चौरा से चौबे घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 3 लाख के कार्य शामिल है।
उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा न सिर्फ विकास कार्यो की स्वीकृति दिला रहे है बल्कि समय सीमा के भीतर कार्यो को प्रारंभ कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यो को प्राथमिकता दे रहे है। प्रत्येक वार्डो समुचित विकास से ही शहर के समुचित विकास को गति देने का प्रयास महापौर श्री रोहरा कर रहे है। उक्त निर्माण कार्यो से न सिर्फ आमावगन में सुविधा होगी बल्कि स्वच्छता व ड्रेनेज सिस्टम में सुधार होगा। स्वीकृति पर वार्डवासियों ने महापौर का आभार जताया है।

