Uncategorized

गायत्री परिवार की जिला बैठक में वर्ष 2026के वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने का लिया गया संकल्प

एक हजार साधक एवं 10 हजार परिवारों में गायत्री महायज्ञ का निर्णय


धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार जिला धमतरी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के परिजन बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिसमें जन्म शताब्दी समारोह बैरागी द्वीप शांतिकुंज हरिद्वार में लिए गए संकल्पों को पूरा करने का निर्णय लिया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि बसंत पर्व पर लिए गए प्रमुख संकल्पों में एक हजार साधक तैयार करना,10 हजार परिवारों में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कराना।108 नये गांवों में तीन, पांच,नौ कुण्डीय यज्ञ द्वारा नशा मुक्त गांव एवं संस्कार वान परिवार तैयार करना।दीप यज्ञ एवं देव स्थापना की श्रृंखला चलाना।झोला पुस्तकालय द्वारा गुरुदेव के साहित्य का प्रचार प्रसार करना। इसी क्रम में वर्ष भर में 5000 वृक्षारोपण, 15000 विद्यार्थियों को भा सं ज्ञान परीक्षा में शामिल करने के साथ युवा जोड़ो अभियान , कन्या कौशल,नारी जागरण शिविर एवं 108बाल संस्कार शाला चलाने का संकल्प लिया गया। विशेष रूप से उपजोन रायपुर से पहुंचे सी पी साहू एवं संगठन प्रभारी मनहरण लाल साहू जी द्वारा लिये गये संकल्पों को पूरा करने प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। सूरज लांबा एवं प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्री मति खिलेश्वरी किरण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सत संकल्प पाठ का वाचन राज कुमार साहू ने किया। बैठक का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग ने एवं आभार प्रदर्शन ट्रस्टी शेखन साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!