Uncategorized

टी-20 वल्र्ड कप में रोजाना लग रहे लाखों के दांव, क्रिकेट सटोरियों तक नहीं पहुंच पा रहे कानून के लंबे हाथ

सेशन, टारगेट, हार-जीत पर लग रहा सट्टा, सटोरियों ने बांट रखा है लाईन

सालों से सक्रिय कुछ चर्चित सटोरियें भी है वल्र्ड कप में एक्टिव, बाउजूद इसके नहीं हो पा रही कार्रवाई

धमतरी । 7 फरवरी से टी -20 वल्र्ड कप का रोमांच शुरु हो चुका है जो कि 8 मार्च तक लगातार जारी रहेगा। क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह त्यौहार से कम नहीं होता है। लेकिन इससे ज्यादा तो क्रिकेट सटोरियों को ऐसे बड़े इवेंट का इंतजार रहता है। और वर्तमान में जारी टी- 20 वल्र्ड कप एक ऐसा ही बड़ा अवसर है। इसलिए क्रिकेट मैचो पर रोजाना जमकर सट्टा लगाया जा रहा है।
बता दे कि क्रिकेट मैच में ज्यादातर सेशन टारगेट और हार जीत पर पैसा लगाया जाता है। यहां हर बाल और हर ओव्हर पर मैच का भाव बदलते रहते है। इसलिए हार-जीत का रेशियों घटाने-बढाने सटोरियें पल-पल नजर टिकाये रहते है। और लगातार बाजी लगाते रहते है। धमतरी जिले की बात करें तो यहां दो प्रकार के क्रिकेट मैच में सट्टा लगाया जाता है। एक स्थानीय बुकियों से फोन के माध्यम से भाव पता कर पैसा लगाया जाता है वहीं दूसरी ओर आनलाईन एप के माध्यम से सट्टा लगाया जाता है। आनलाईन लगने वाले सट्टा का भांडाफोड़ करना लोकल पुलिस की बस की बात नहीं है। इसके लिंक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े रहते है। इसलिए बहुत बड़े पैमाने लम्बी चौड़ी प्लानिंग कर कार्रवाई करनी पड़ेगी। लेकिन जो स्थानीय लड़के सालो से हमारे बीच रहकर क्रिकेट सट्टा खेला रहे है। उनको पकड़ा जा सकता है। और पहले कई बार पकड़े भी गये है। लेकिन पिछले कुछ सालों में पुलिस की इस सफलता में कमी आई है।
अनेक युवाओं को पता है कौन खेला रहा सट्टा, लेकिन पुलिस अंजान
शहर में कुछ सटोरियें सालों से सक्रिय है जो क्रिकेट सट्टा खेला रहे है। लाईन बांटकर काम शुरु करते है फिर हार जीत पर लेनदेन होता है। ज्यादातर लाईन धारको की एक लिमिट भी होती है। उक्त राशि हार के बाद उनका सट्टा पेमेंट होते तक नहीं लिया जाता। इनमें कुछ लड़को का नाम चर्चा में रहता है। अधिकांश सटोरिये युवाओं को पता है कौन शहर में सट्टा खेला रहा है। उनके नाम लेनदेन आदि की चर्चा चौक चौराहो पर होती रहती है, लेकिन विडम्बना है कि पुलिस इनसे अंजान रहती है। अभी कार्रवाई नहीं हुई तो दो महीने बाद आईपीएल का सीजन शुरु होगा जिसमें वल्र्ड कप से कंही ज्यादा सट्टा लगता है।

” अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचो में सट्टा लगने की शिकायते नहीं मिली है फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मुखबिरो को लगाकर सटोरियों की जानकारी जुटा रही है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ÓÓ
अभिषेक चतुर्वेदी
सीएसपी धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!