Uncategorized

हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को मिलजुल कर मना कर समाज को सुरक्षा प्रदान करना चाहिए-दीपक ठाकुर

गरबा महोत्सव समापन अवसर पर गौरी नगर रुद्री में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत और जिले के अधिकारी हुए सम्मिलित

गौरी नगर (रुद्री)के वार्ड वासियों ने सनातन संस्कृति के पर्व को बड़े धूमधाम व हर्षौल्लास के साथ पूरे तीन दिन मनाए और चौथे दिवस गरबा महोत्सव का समापन दीपक सिंह ठाकुर प्रांत युवा प्रमुख हिन्दू जागरण मंच के कर कमलों से पुरस्कार वितरण कर किया गया, आयोजक परिवार को संबोधित करते हुए दीपक ठाकुर ने कहा मां दुर्गा हमारे बीच में नौ दिन अलग अलग स्वरूपों में भक्तों के बीच विराजमान रहती है और उनके मनोकामना को पूर्ण करती है। हम सभी को अपने संस्कृति और सभ्यता को मिलजुल कर मानना चाहिए और समाज को सुरक्षा प्रदान करना चाहिए उक्त अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी मोहन लाल साहू,जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद, नगर समाजिक संपर्क प्रमुख हरिशंकर शांडिल्य,रविन्द्र बंजारे और गौरी नगर गरबा महोत्सव के आयोजक परिवार के पदाधिकारी सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!