Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच कार्य करती है-उमेश साहू

धमतरी:- पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने डूबान के सुदूर वनांचल ग्राम उरपुटी पहुंचे जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर चल रहे गांव चलो घर चलो अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम गांव में किए। उनके साथ कार्यक्रम के संयोजक दिलीप नाग सहसंयोजक देवनाथ पटेल ,पूर्व ज,नपद सदस्य वर्तमान सरपंच शैलेश नाग ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री धर्मराज सिन्हा,रामकृष्ण दुग्गा ,बीर सिंह सोरी,महेंद्र नेताम के साथ बहुत सारे महिलाएं उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में उमेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक पार्टियों के जैसे नहीं है जो सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच जाकर वोट मांगते हैं और 5 साल शासन करते हैं।भाजपा के कार्यकर्ता जीवन भर जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी रहते हैं और उनके विकास की चिंता करते हैं गांव चलो घर चलो अभियान के माध्यम से शासन के विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ जिस किसी परिवार को योजना का लाभ मिलने से वंचित हो रहे हैं ऐसे परिवारों से मिलकर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का काम करते हैं।इसी अभियान के तहत अस्वस्थ चल रहे पूर्व सरपंच कुंभज नेताम के घर जाकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया और जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!