Uncategorized

दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव

दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में हनुमान प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से संगीतमय और भक्ति पूर्ण रूप से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संकट मोचन हनुमान जी के भजन गीत के साथ और श्री राम स्तुति भजन के साथ कार्यक्रम बड़े उत्साह और भक्ति पूर्ण ढंग से छात्र-छात्राओं ने गीत और भजनों को गाकर यह उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने हनुमान प्रकटोत्सव की बधाई दी एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने बताया कि हनुमान अजर अमर है। उन्होंने शिव के 11 अवतार के रूप में माता अंजना के कोख से जन्म लिया। और लोगों के संकट को दूर किया। हिंदू धर्म में इस हनुमान प्रकटोत्सव की विशेष मान्यता है।
विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं शिक्षकों शिक्षिकाओं के साथ प्राचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा एवं प्रबंधक श्री शैलेश बाजपेई बच्चों के साथ बैठकर सुरमय संगीत के साथ, संवत स्वर में सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात श्री राम भजन के गीतों से बच्चे और शिक्षक झूम उठे। बड़े आनंद के साथ इस प्रकटोत्सव का आनंद उठाया।
अंत में श्री हनुमान जी को भोग लगाकर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!