Uncategorized

एमआरडी शासकीय हायर सेकेंडरी बठेना धमतरी में सांसद प्रतिनिधि बने नीरज नाहर

सांसद से मिलकर जताया आभार

धमतरी। जिला धमतरी के स्कूल एवं महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा की गई है जिसमे एमआरडी शासकीय हायर सेकेंडरी बठेना धमतरी का सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर को बनाया गया है। श्री नाहर कल सांसद रुपकुमारी चौधरी से भेंटकर उनके प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व विधायक रंजना साहू, युवा भाजपा नेता हर्षित नाहर विशेष रुप से मौजूद रहे। श्री नाहर को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाये दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता नीरज नाहर लगातार पार्टी में सक्रिय है और साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी हमेशा सक्रिय रहते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!