Uncategorized

ढोल बाजे गरबा नाइट्स में टीवी कैरेक्टर्स संग झूम उठा शहर

विजेताओं को किया gyabचांदी की अंगूठियां और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित

नवरात्रि पर आयोजित ढोल बाजे गरबा नाइट्स धमतरी में रंगारंग और भव्य आयोजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस बार की थीम टीवी कैरेक्टर्स पर आधारित रही, जिसमें प्रतिभागी जेठालाल, पोपटलाल, कोकिला बेन, गुत्थी, जस्सी, दया भाभी, सोडी, संध्या राठी, गोपी बहू, नागिन, राशि बहू, ढोलू-भोलू, रानी लक्ष्मीबाई, अक्षु, भैरा काका, कमोदिका, पिशाचिनी, जोधा, मोहना, मोना, फूफू और पायरेट जैसे मशहूर किरदारों का रूप धारण कर गरबा खेलते नजर आए।ग्राउंड में इन कैरेक्टर्स का जीवंत रूप देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और आकर्षण का माहौल बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अद्भुत थीम को सराहा और जमकर आनंद लिया। निर्णायक की भूमिका रवि गजेंद्र, मेघा महावर और शुभम यदु ने निभाई।आयोजन में हुए आकर्षक गरबा प्रतियोगिता के नतीजे घोषित किए गए और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। किड्स ग्रुप में प्रकृति अग्रवाल प्रथम ,रक्षित अग्रवाल द्वितीय, टीनएजर्स में राधिका शर्मा प्रथम ,ओजस्वी साहू द्वितीय एल्डर्स में माही साहू प्रथम, लूची साहू द्वितीय, तथाविशेष महिला कलाकारों प्रीति चंद्रवंशी हीना चंद्रवंशी, काजल ध्रुव, दीक्षा गजपाल ,नेहा गुप्ता को विशेष पुरस्कार दिए गए। अवनी मिरी ,माही साहू और काजल साहू को सिल्वर रिंग का उपहार राधा किशन ज्वेलर्स के सौजन्य से प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को सोनिया दत्ता,एवं सुभाष मलिक ने आकर्षक प्रोत्साहन पुरस्कार दिए। बेस्ट मेल गरबा कलाकार अनुराग सिकदर बेस्ट फीमेल में जिया मीना एवं राइजिंग स्टार ऑफ धमतरी का पुरस्कार माही साहू को दिया गया।
विजेताओं की प्रतिभा और जोश ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। सभी विजयी प्रतिभागियों को कन्हैया देवांगन, मोहनी देवांगन,सोनिया दत्ता एवं सुभाष मलिक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!