Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल में सुनी गई मोदी जी की मन की बात का 126वीं कड़ी

भाजपा गंगरेल मंडल के ग्राम गंगरेल मरादेव में आज मोदी जी की मन की बात का 126वीं कड़ी सुनी गई। मन की बात के माध्यम से मोदी जी ने हमारे देश के महान विभूति अमर शहीद भगत सिंह एवं लता मंगेशकर के जयंती के अवसर पर उनको याद किया । अमर शहीद भगत सिंह जी के मातृभूमि के लिए किए हुए बलिदानों एवं उनके अदम्य साहस को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लता जी ने संगीत के माध्यम से देश भक्ति के साथ-साथ भारत की संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास किया। उनके द्वारा गाए हुए ज्योति कलश छलके को आज पुनः याद कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी। नवरात्रि के शुभ अवसर पर बेटियों और नारी शक्ति की विभिन्न प्रतिभाओं को याद करते हुए उनके द्वारा देश और समाज सेवा के लिए किए जाने वाले कार्य को भी नमन किया। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे है और हर चुनौतियों को पार करने के लिए सक्षमहै। मोदी जी ने नेवी ऑफिसर दिलना एवं रूपा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात किया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारत देश के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं एवं बेटियों के प्रतिभाओं को नमन करते हुए नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दिए। आत्मनिर्भर भारत के विषय में स्वदेशी अपनाने के लिए सबको प्रेरित किया।मन की बात का 126 वीं कड़ी श्रवण करने के लिए मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन भाजपा जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगरेल ऋषभ देवांगन मन की बात मंडल प्रभारी निप्पी धीरेंद्र सिंह ग्राम सरपंच शीला सविता महेश सविता उमेश मसीह सदा राम नेताम रघुनंदन मंडावी सेवन सिंह ठाकुर कैलाश ध्रुव अनिल साहू बनिहार राम परदेसी राम साहू दिलीप साहू पुनारद ढीमर खेमराज साहू रामचंद्र देवांगन मूलचंद सिंन्हा हीरा नेताम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!