Uncategorized

नगरी पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार, 9350 रूपये नगद व दो मोबाईल जप्त

धमतरी । थाना नगरी में सट्टा नामक जुआ के तहत् 02 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें थाना नगरी के धारा 6 (क) (छ0ग0)जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् आरोपी मोरध्वज साहू पिता श्रवण कुमार साहू उम्र 44 वर्ष साकिन अंजनी चौक सांकरा रोड़ नगरी थाना नगरी जिला धमतरी को घटनास्थल अंजनी चौक पान ठेला के पास सांकरा रोड़ नगरी के पकड़ा गया जिसके कब्जे से पेश करने पर 1 नग कागज के टुकडे में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची, एवं 1 नग डाट पेन व नगदी रकम 8640 रू व एक नग विवो कंपनी का मोबाईल किमती लगभग 8,000 रूपये. जुमला किमती 16,640 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसी तरह आरोपी बल्लू बंजारे 47 वर्ष निवासी वार्ड क. 13 बाजार पारा नगरी थाना नगरी को घटनास्थल बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय नगरी के पास पकड़ा गया जिसके कब्जे से पेश करने पर पर 1 नग सट्टा पट्टी अंक लिखा 1 नग डॉट पेन नगदी रकम 710 रूपये एवं एक विवो कंपनी का मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती करीबन 5,000 रूपये कुल 5,710 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक इंदल राम साहू सउनि0तानसिंह साहू, प्रआर0 सम्पत संभाकर आरक्षक मानसिंह मरकाम,दुर्गेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!