Uncategorized

बोरिदखुर्द में भामाशाह जयंती मनी, रंजना साहू ने कहा- एकता और संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति

रुद्री परिक्षेत्र के वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, शिक्षा-संस्कार पर दिया जोर

धमतरी। ग्राम बोरिदखुर्द में रुद्री परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि रहीं। माँ कर्मा एवं दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रंजना साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने अपना सर्वस्व समाज और राष्ट्र के लिए अर्पित कर आदर्श स्थापित किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की उन्नति और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। संगठित होकर कार्य करें तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन निस्वार्थ सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है। समाज के विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। शिक्षा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती ही समाज को नई दिशा दे सकती है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपने इतिहास से परिचित कराते हैं। साहू समाज जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि साहू समाज हमेशा से सेवा, सहयोग और संगठन की भावना के लिए जाना जाता है। दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। समाज की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। परिक्षेत्र अध्यक्ष निरंजन साहू ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, उमेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, जनपद सदस्य पार्वती मोहित साहू, डॉ. दिनेश नाग, परिक्षेत्र अध्यक्ष निरंजन साहू, कोषाध्यक्ष केशव साहू, सचिव लकेश्वर साहू, संतराम साहू, कमलेश साहू, डॉ. ललित साहू, शिवनारायण साहू, केवल साहू, ध्रुव कुमार साहू, योगेंद्र गजीर, केशव गंजीर, लक्ष्मीकांत साहू, केजलाल साहू, उमेश चंद्र साहू, कुबेर साहू, श्रीमती कंचन साहू, पुरुषोत्तम साहू सहित परिक्षेत्र के सभी ग्रामीण अध्यक्ष और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!