Uncategorized

300 गाडिय़ों से जिले के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल – शरद लोहाना

कल रायपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खडग़े व महासचिव केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा राज्य सरकार की नाकामी, केन्द्र सरकार के तानाशाही के विरोध में आयोजित जनसभा में जिले की कार्यकर्ता करेंगे अपनी सहभागिता सुनिश्चित

धमतरी। कल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस द्वारा किसान जवान संविधान जन सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रुप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व संगठन के महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल होंगे। उक्त सभा को लेकर कांग्रेस द्वारा बैठके लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर सभा का सफल बनाने जोर लगाया गया है। इस संबंध में चर्चा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना बताया कि पीसीसी अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार जिले से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान जवान, संविधान जनसभा में शामिल होंगे। इसके लिए तीनो विधानसभा में व्यापक तैयारियां की गई है। लगभग 300 गाडिय़ों से जिले के हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और जनसभा में शामिल होकर जनता के लिए हो रहे इस आयोजन मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
चर्चा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि जनसभा में 25 हजार से किसान जवान व कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा मुख्य उद्देश्य है कि किसान, जवान, संविधान पर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा लगातार प्रहार किया जा रहा है जिसका पूरजोर विरोध करना है। वहीं देश के संवैधानिक सभाओं को ताक में रखकर इसका दुरुपयोग भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे है। प्रदेश में खाद बीज की कमी से अन्नदाता किसान परेशान है। बुआई की समय में इस प्रकार की किल्लत सरकार की नाकामी को दर्शा रहा है। किसान दर-दर भटकने मजबूर है। शासकीय एंजेसियों के ताकत का दुरुपयोग विपक्ष की आवाज दबाने किया जा रहा है। इस सब मुददों को लेकर कांग्रेस किसान, जवान, संविधान जनसभा के माध्यम से अवाज बुलंद करेगी। उक्त जनसभा को सफल बनाने धमतरी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!