Uncategorized
युवक व पुलिस कर्मियों के बींच विवाद मामले की जाँच हेतु एसपी ने बनाई 3 डीएसपी की जाँच टीम
धमतरी से पुलिस और बाइक सवार दंपति के बीच विवाद वाला वीडियो जम कर वाइरल हुआ. अब इस वाइरल वीडियो मामले में धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने 3 डीएसपी की कमेटी बना कर जांच बिठा दी है.वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस कर्मी और युवक को नोटिस भी दिया गया है.धमतरी एसपी ने कहा कि 3 डीएसपी की कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी आपको बता दे कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास 5 जून की रात 1 बजे की घटना है जिसमे युवक के साथ अर्जुनी टीआई और उनके स्टाफ के साथ गाड़ी रोकने की बात पर विवाद हुआ था.एक तरफ इस मामले में।धमतरी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है वही उस युवक ने अभी तक थाने में अपने पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज नही पेश किए है. बहरहाल अब देखना होगा कि 3 डीएसपी की जाँच कमेटी कब तक अपनी रिपोर्ट पेश करती है।
