Uncategorized

सभापति व पार्षद के हाथों कौशल प्रमाण पत्र वितरित

उन्नत युवा राष्ट्र की है अनमोल पूंजी- कौशल्या देवांगन सबसे बड़ा दान है शिक्षा-: कुलेश सोनी

धमतरी- कंप्यूटर तथा आईसीसी स्किन क्लासेस में उत्तीर्ण छात्रों को कौशल विकास प्रमाण पत्र का वितरण एक गरिमामय समारोह आयोजित कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के सभापति कौशल्या देवांगन रही वहीं अध्यक्षता वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पुरी गोस्वामी सेवानिवृत प्रबंधक उद्योग विभाग रहे। श्रीमती कौशल्या देवांगन ने कहा कि उन्नत युवा राष्ट्र की धरोहर होते हैं इसलिए आधुनिक संसाधनों से युवाओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है वही कुलेश सोनी ने कहा है कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता इसलिए हम ज्ञान को समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचाने के लिए अपना योगदान देकर पुण्य का भागी बने।कार्यक्रम का संचालन मिलिंद कुलकर्णी द्वारा किया गया उक्त अवसर पर सभापति जल विभाग एवं विद्युत अखिलेश सोनकर उमेश गुप्ता नागेश साहू अमरदीप महाजन साकेत ठाकुर प्रियंका मारकंडे तेजस्वनी देवांगन अंचल मौर्य हर्षिका साहू रेनू देवांगन प्राची लालवानी राधिका देवांगन लीना ध्रुव हसिका साहू वेदप्रकाश साहू युगलकिशोर साहू पीयूष कुमार साहू मनीष यशवंत अनीता पूनम सिन्हा खुशबु शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!