Uncategorized

जिला जेल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 50 बंदियों का किया गया रक्त व टीबी जाँच


धमतरी। जिला जेल धमतरी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय धमतरी के निर्देशानुसार श्रीमती नंदनी साहू (कोऑडिनेटर), जय प्रकाश साहू (लैब टेनोलॉजिस्ट) एवं सुखदेव साहू (लैब सुपरवाइजर) के द्वारा जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर जेल में परिरूद्ध 50 बंदियों का एचआईवी, वीडीआरएल, एचबीएसजी का रक्त परीक्षण एवं 50 बंदियों का टीबी जाँच किया गया। उक्त शिविर में एन. के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!