Uncategorized

धमतरी जिले के अधिकांश ग्रामों में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है-प्रकाश बैस

मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग से जुड़ते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच और जनभागीदारी का संदेश देते हैं-अरुण सार्वा

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण रविवार को धमतरी जिले के अधिकांश ग्रामों और मंडलों में उत्साहपूर्वक सुना गया। जिले के विभिन्न गांवों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकत्र होकर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को आत्मसात किया।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल बेलरगांव के भुरसीडोंगरी सहित कई गांवों में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, नवाचार, युवाओं की भूमिका और समाज में सकारात्मक पहल करने वाले लोगों के कार्यों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को प्रेरित किया।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक कार्यों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाते हैं, जिससे समाज में प्रेरणा और जागरूकता का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि मन की बात से देश के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है और यह कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं बल्कि देश की जनता के साथ संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग से जुड़ते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच और जनभागीदारी का संदेश देते हैं। इससे लोगों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना मजबूत होती है।
जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषयों पर चर्चा भी की और समाजहित में सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!