Uncategorized

स्कूल के पीछे खेल रहे थे जुआ,3 जुआरी गिरफ्तार,3,100 नगद एवं 52 पत्ती जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 3 और जुआरियों के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई हाई स्कूल के पीछे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की.पुलिस को देखते ही कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 3 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।पकड़े गए जुआरियों मे होमेश मारकण्डेय पिता यशवंत मारकण्डेय l 24 वर्ष सिवनीकला कुरूद, रमेश कुमार साहू पिता स्व. साघुराम साहू 55 वर्ष भेडसर भखारा,प्रहलाद बघेल पिता गोवर्धन बघेल 23 वर्ष सलोनी थाना मुजगहन रायपुर, जिला रायपुर शामिल है.जुआरियों के पास एवं फंड से कुल 3,100 नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश जब्त कर विधिवत कब्जे में लिया गया।उक्त कृत्य जुआ एक्ट
के तहत पाये जाने से पांचों जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 18/2026 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!