Uncategorized

यह बजट प्रदेश की जनता के विश्वास को और मजबूत करने वाला है-प्रकाश बैस

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, विकासोन्मुखी और जनहितकारी बताया

धमतरी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत नवीन बजट को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विकासोन्मुखी, जनहितकारी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसान, युवा, महिला, गरीब तथा सभी वर्गों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के विश्वास को और मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह बजट गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों की समृद्धि और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाओं का प्रावधान किया है। इससे प्रदेश में विकास और सुशासन की भावना और मजबूत होगी।धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने बजट को नगर विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि यह बजट प्रदेश के संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का समावेश किया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के हितों को केंद्र में रखते हुए बजट प्रस्तुत किया है। इससे समाज के कमजोर वर्गों को विशेष लाभ मिलेगा और विकास की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि बजट में आदिवासी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी विकास का लाभ मिलेगा।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है। इसमें कृषि, उद्योग और अधोसंरचना विकास के लिए किए गए प्रावधान आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देंगे।
एपेक्स बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
शुभम जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आया है। रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधान युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति को आगे बढ़ाने वाला है। सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे युवा वर्ग को नई ऊर्जा मिलेगी।
उक्त जानकारी उमेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!