Uncategorized

अवैध शराब बिक्री व परिवहन के दो मामलो में तीन आरोपी गिरफ्तार, 137 पौवा अवैध देशी शराब जब्त

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
प्रथम प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा नहर पार भ_ी रोड, नहर नाका दानीटोला धमतरी के पास घेराबंदी कर आरोपी चन्द्रप्रकाश बचेकर पिता नरेश बचेकर 28 वर्ष निवासी औद्योगिक वार्ड, धमतरी को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक नीला रंग के बैग के अंदर 57 पौवा देशी शराब रोमियो कीमती 4,560 रूपये, नगदी रकम 6,200 रूपये 1 नग जुपिटर स्कूटी कीमती 15,000 रूपये कुल 25,760 रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
द्वितीय प्रकरण में दानीटोला शराब भ_ी धमतरी के पास पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया आरोपियों मुकेश कुमार नागेश पिता स्व. जामदयाल नागेश 34 वर्ष, उदय नागेश पिता रामकुमार नागेश 22 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 38 नग देशी मशाला शराब एवं एक नीले रंग के पि_ू बैग के अंदर 42 नग देशी मशाला शराब कुल 80 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 8,000 रूपये नगदी रकम 900 रूपये 1 नग इलेक्ट्रिक स्कूटी कीमती 1,00,000 रूपये कुल 1,08,900 रूपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!