Uncategorized

बांसपारा वार्ड आस्था नगर के रहवासियों ने महापौर से की सौजन्य मुलाकात, नाली व सड़क निर्माण की रखी मांग

धमतरी- बांसपारा वार्ड अंतर्गत आस्था नगर के रहवासियों ने अपने पार्षद नम्रता माला पवार के साथ नगर निगम महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य की मांग प्रमुखता से रखी।रहवासियों ने बताया कि आस्था नगर में कई स्थानों पर नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है तथा स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है। साथ ही कुछ सड़कों की हालत जर्जर होने के कारण नागरिकों को दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महापौर से शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया।
महापौर रामू रोहरा ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर नाली एवं सड़क निर्माण कार्य को शामिल कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा.महापौर के सकारात्मक आश्वासन से संतुष्ट वार्डवासियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पार्षद सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!