Uncategorized

उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र में मौजूद है दुर्लभ इंडियन जायंट स्क्विरल

एसडीओ बीएस राजपूत ने भारतीय विशाल गिलहरी की कैमरे में कैद की तस्वीरे


धमतरी। उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र कई वन्य प्राणियों का निवास स्थान है। इनमें एक दुर्लभ इंडियन जायंट स्क्विरल (भारतीय विशाल गिलहरी), जिसे मालाबार विशाल गिलहरी भी कहा जाता है, शामिल है। रिजर्व क्षेत्र में एसडीओ बीएस राजपूत ने इंडियन जायंट स्क्विरल की तस्वीरे कैमरे में कैद की है। उक्त जानकारी यूएसटीआर के डीएफओ वरुण जैन ने दी है।
ज्ञात हो कि मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी घाट के सदाबहार वनों में पाई जाने वाली एक बड़ी और रंगीन प्रजाति है। यह महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पशु है। यह गिलहरी 25-50 सेमी (पूंछ मिलाकर 3 फीट तक) लंबी होती है और यह 6 मीटर तक एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूद सकती है। इंडियन जायंट स्क्विरल बहुत रंगीन होती है, जिसमें आमतौर पर गहरा लाल, मैरून, काला, भूरा और क्रीम रंग का मिश्रण होता है। इसका निचला हिस्सा और अगले पैर अक्सर क्रीम या हल्के रंग के होते हैं। इनका वजन आमतौर पर 1.5 से 2 किलोग्राम के बीच होता है। यह वृक्षवासी प्राणी है, यानी यह अपना अधिकांश समय ऊँचे पेड़ों की शाखाओं पर बिताती है और शायद ही कभी जमीन पर आती है। यह शाकाहारी है, जो फल, मेवे, फूल, और पेड़ों की छाल खाती है। ये आमतौर पर एकाकी जानवर हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!