Uncategorized

सैनिक स्कूल खोलने हेतु विजय देवांगन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2021 में सौंपा था पत्र

सैनिक स्कूल खोलने के प्रयासो हेतु दी जा रही पूर्व महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। जल्द ही धमतरी जिले को एक और बड़ी सौंगात सैनिक स्कूल के रुप में मिल सकती है। शुरुवाती सहमति के पश्चात इसकी स्वीकृति व प्रयास हेतु श्रेय लेने का प्रयास भी हो रहा है। इसी बीच मिल रही जानकारी के अनुसार महापौर रहते हुए विजय देवांगन ने 13 अगस्त 2021 को लिखित पत्र तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल को दिया था। पूर्व महापौर देवांगन ने बताया कि उन्होंने 13 अगस्त 2021 को कांग्रेस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, तत्कालीन निगम सभापति अनुराग मसीह, तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य तारिणी नीलम चंद्राकर के साथ रायपुर गये थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल को अलग अलग पत्र देकर सैनिक स्कूल, डीएड, बीएड कालेज, सिहावा चौक से नहर नाका तक सड़क चौड़ीकरण, बिलाईमाता मंदिर मार्ग, बस स्टेंड के लिए खपरी से पुराना रायपुर मार्ग, गुजराती कालोनी, जिला अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार, पुरानी मंडी में एग्रो माल, 7 तालाबों के विकास व सौंदर्याकरण, मल्टीलेवल और पार्किंग, गोलबाजार व्यवसायिक काम्पलेक्स उन्नयन, एनएच से हरफतराई नहर में बीपी रोड अधोसंरचना मद से कराने का पत्र दिया था। इससे स्पष्ट है कि उक्त सैनिक स्कूल के लिए प्रयास उनके द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है। हालांकि सहमति अभी मिली है। लेकिन सैनिक स्कूल के लिए पूर्व में कांग्रेस की ओर से मांग पत्र दिया गया था। सैनिक स्कूल निर्माण से इसका लाभ जिलेवासियों को होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!