भाजपा ने की जनपद पंचायत कुरुद के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत भाजपा ने जनपद पंचायत कुरुद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा यह सूची जारी किया गया है। भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए जनपद पंचायत कुरुद के क्षेत्र क्रमांक-1 सेमरा से गितेश्वरी साहू पति हेमंत साहू ग्राम जोरातराई को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक-2 तर्रागोंदी से सतीश जैन ग्राम पचपेड़ी, क्षेत्र क्रमांक-3 भेण्ड्रा से रेखा साहू पति शेषनारायण साहू ग्राम बोरझरा, क्षेत्र क्रमांक-4 गाड़ाडीह रा. से डिकेश्वरी देवांगन पति हेमंत देवांगन ग्राम गाड़ाडीह, क्षेत्र क्रमांक 5 सुपेला से संगीता साहू पति नेमसिंग साहू ग्राम सेमरा बी, क्षेत्र क्रमांक 6 कोसमर्रा से सिंधु बैस पति अजय बैस ग्राम कुर्रा, क्षेत्र क्रमांक 7 भुसरेंगा से एवन साहू ग्राम भेण्डरवानी, क्षेत्र क्रमांक 8 बगौद से रुमान कुर्रे ग्राम बंगोली, क्षेत्र क्रमांक 9 कातलबोड से कुलेश्वरी साहू पति दिनेश्वर साहू ग्राम कातलबोड, क्षेत्र क्रमांक 10 मंदरौद मंजु साहू पति मनहरण साहू ग्राम मंदरौद, क्षेत्र क्रमांक 11 परखंदा से महेश ध्रुव ग्राम गाड़ाडीह, क्षेत्र क्रमांक 12 गुदगुदा से शकुंतला देवांगन पति रुपचंद देवांगन, क्षेत्र क्रमांक 13 सिवनीकला से टेकराम साहू ग्राम चारभाठा, क्षेत्र क्रमांक 14 नारी से दिलीप चक्रधारी ग्राम नारी, क्षेत्र क्रमांक 15 धुमा से मनीषा साहू पति तिलोचन ग्राम दर्रा, क्षेत्र क्रमांक 16 अछोटी से उर्वशी बांधेकर पति जितेन्द्र बांधेकर ग्राम चरमुडिय़ा, क्षेत्र क्रमांक 17 मरौद से हिमांशु साहू ग्राम भाठागांव, क्षेत्र क्रमांक 18 जोरातराई अ से आनंद यदु ग्राम सिर्वे, क्षेत्र क्रमांक 19 सिर्री से पूजा साहू पति लोकेश साहू, क्षेत्र क्रमांक 20 कोड़ापार से अनुराग साहू ग्राम कोड़ापार, क्षेत्र क्रमांक दरबा से चंद्रशेखर साहू ग्राम दरबा, क्षेत्र क्रमांक 22 अंवरी से ललिता भतपहरी पिता रमेश भतपहरी ग्राम कोड़ेबोड़, क्षेत्र क्रमांक 23 चर्रा से चित्रलेखा ध्रुव पति परिक्षित ध्रुव ग्राम चर्रा, क्षेत्र क्रमांक 24 जीजामगांव से गंगा साहू पति टेकराम साहू ग्राम जीजामगांव एवं क्षेत्र क्रमांक 25 मड़ेली से ठाकुर राम साहू ग्राम मड़ेली को प्रत्याशी बनाया गया है।
