Uncategorized

नगर निगम धमतरी में महापौर पद के लिए 14 और पार्षद के लिए 148 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

जिले के 5 नगर पंचायत में अध्यक्ष हेतु 21 और पार्षद हेतु 206 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन

जिले की नगर निगम और नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को होगा मतदान

धमतरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब स्थिति स्पष्ट होने लगी है। जिले में एक नगर निगम सहित 5 नगर पंचायतो के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होगा। नगर निगम धमतरी में महापौर पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं निगम पार्षद के लिए 148 अभ्यर्थियों ने अपने फार्म जमा किये। इनमें से 90 पुरुष और 58 महिला अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। निगम क्षेत्र में पार्षद हेतु सबसे अधिक आवेदन वार्ड क्रमांक 9, 13 और 17 में प्राप्त हुए जहां अभ्यर्थियों की संख्या 7-7 है। वहीं नगर पंचायत कुरूद में अध्यक्ष पद पर 7 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जिसमें 5 पुरूष एवं 2 महिलायें शामिल है। पार्षदों की बात की जाये तो कुल 42 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया जिसमें 27 पुरूष और 15 महिलायें शामिल है। कुरूद पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, 10, 13 और 14 में 4-4 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किये। इसी तरह नगरी में नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु 3 अभ्यर्थियोंं ने नामांकन जमा किया। वहीं पार्षद हेतु कुल 44 नामांकन भरे गये, जिसमें 29 पुरूष व 15 महिलायें शामिल है। सबसे अधिक वार्ड क्रमांक 13 में 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किये। नगर पंचायत मगरलोड में अध्यक्ष हेतु 4 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किये। वहीं पार्षद हेतु 51 नामांकन पत्र जमा किये गये जिसमें 37 पुरूष व 14 महिलायें शामिल है। वार्ड क्रमांक 3,8,10,12,13 में 4-4 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किये। इसी प्रकार नगर पंचायत भखारा में अध्यक्ष हेतु कुल 3 नामांकन पत्र जमा किये गये। पार्षद हेतु कुल प्राप्त 37 आवेदनों में 22 पुरूष और 15 महिला अभ्यर्थी शामिल है। पंचायत क्षेत्र के 7 वार्डो में 3-3 अभ्यर्थियों ने आमदी नगर पंचायत में अध्यक्ष हेतु 4 महिला अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र भरें। वहीं पार्षद हेतु 32 आवेदनों में 11 महिला एवं 21 पुरूष अभ्यर्थी शामिल है। आमदी पंचायत में पार्षद हेतु सबसे अधिक वार्ड क्रमांक 1 में 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!