Uncategorized

21 अप्रैल को कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राजीव भवन में बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था सहित प्रदेश में महिलाओं व अबोध बच्चियों के साथ हो रहीं अत्याचार की संवेदनशील घटनाओं के विरोध में 21अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास घेराव का आव्हान किया है. मुख्यमंत्री निवास घेराव के सफल आयोजन हेतु राजीव भवन धमतरी में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक के दौरान शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक साहू, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश गंगवीर, रामनाथ यादव, जिला महामंत्री प्रकाश पवार, तनवीर कुरेशी, विक्रांत पवार, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, गुड्डा दीवान, उदित नारायण साहू, श्रवण साहू, खिलेन्द्र साहू, तारिक रज़ा कादरी, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, गीतराम सिन्हा, देवेंद्र देवांगन, डोमेश्वर साहू, वातंजलि गोस्वामी, भागी ध्रुव, नमन बंजारे, सुनील सिन्हा, राजेन्द्र यादव सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!