Uncategorized

बनिया तालाब से उठी सफाई की लहर, घर-घर गूंजा स्वच्छता का स्वर

धमतरी-जालमपुर के मणिकांचन केंद्र की स्वच्छता दीदियों ने शहरवासियों को स्वच्छता का वास्तविक महत्व समझाने की ठानी है। इसी क्रम में उन्होंने मकेश्वर वार्ड और जमालपुर वार्ड में घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दीदियों ने नालियों में कचरा न फेंकने, निर्धारित गाड़ी में ही कचरा देने, और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए।स्वच्छता दीदियों की मेहनत रंग भी ला रही है स्थानीय निवासियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे अपने मोहल्ले को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।इसी अभियान के तहत बनिया तालाब परिसर में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया,आसपास के कचरे को हटाने तक दीदियों और नगर निगम की टीम ने मिलकर अनुकरणीय कार्य किया।महापौर की सक्रियता और समर्थन ने इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है। स्थानीय लोगों ने महापौर के नेतृत्व की जमकर तारीफ की और कहा कि नगर निगम की ऐसी जनभागीदारी वाली पहलें शहर को एक नई दिशा दे रही हैं।स्वास्थ विभाग सभापति नीलेश लूनिया ने भी मौके पर पहुंचकर न सिर्फ कार्य की सराहना की, बल्कि नगरवासियों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा, स्वच्छता सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।आयुक्त ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते पाए जाएंगे, उन पर सख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वच्छता दीदियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें असली बदलाव का वाहक बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!