नाम वापसी का अंतिम दौर : रुठो को मनाने का दौर जारी
मानमनौव्वल सफल नहीं हुआ तो बगावती प्रत्याशी बिगाड़ सकते है भाजपा-कांग्रेस का समीकरण
31 को नाम वापसी के बाद जारी होगी फायनल प्रत्याशियों की सूची

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। जिसके तहत नामांकन दाखिल व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके पश्चात पात्र नामांकन स्पष्ट हो चुके है। महापौर पद के लिए 14 आवेदन भरे गए है। वहीं निगम के 40 वार्डो के लिए 148 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा है। ऐसे में कई वार्डो में भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशी भी मैदान हो सकते है। बताया जा रहा है कि कई नाराज नेताओं द्वारा टिकट न मिलने से आहत होकर स्वतंत्र रुप से चुनाव लडऩे का मन बना लिया है। ऐसे में यदि रुठो को नहीं मनाया गया तो निकाय चुनाव में वे भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बन सकते है।
बता दे कि शहर के कई वार्ड ऐसे है जिनमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा कई अभ्यर्थियों ने स्वतंत्र रुप से नामांकन भरा है। ये ज्यादातर भाजपा कांग्रेस के ही नाराज कार्यकर्ता है। कुछ वार्डो में तो स्थिति गंभीर है जिनमें निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 मकेश्वर वार्ड, वार्ड क्रमांक 13 साल्हेवार पारा वार्ड क्रमांक 17 जालमपुर वार्ड में 7-7 अभ्यर्थियों ने नामांकन भर है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस को स्वतंत्र प्रत्याशी, अन्य दल व अपने बागियों से ही टक्कर लेनी पड़ेगी। जिसमें वोट घटने का खरा बन गया है। हालांकि भाजपा कांग्रेस की टीम द्वारा बगावती अभ्यर्थियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आज भी समय शेष है। जिसके पश्चात कल 31 जनवरी को नाम वापसी के पश्चात प्रत्याशियों की फायनल सूची जारी की जाएगी। जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि महापौर पद व किन वार्डो में पार्षद पद हेतु भाजपा कांग्रेस के बगावती प्रत्याशियों की चुनौती का सामना करना पड़ेगा?
बता दे कि कल प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पश्चात प्रत्याशियों के पास चुनाव प्रचार हेतु मात्र 10 दिन का समय शेष रह जाएगा। 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगी। 10 दिनों में वार्ड व शहर में जोर शोर से प्रचार होगा।

