Uncategorized

निगम की कार्रवाई:शराब दुकान खोंमचे से दो कार्टून डिस्पोजल,15 बोरी पानी पाउच जब्त

प्रतिबंधित सामग्री जब्त

धमतरी-नगर निगम धमतरी की टीम द्वारा शहर के दानीटोला एवं अंबेडकर वार्ड स्थित शराब दुकानों के खोंचे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के खोंचे मे प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जैसे डिस्पोजल कप, गिलास तथा प्लास्टिक पानी पाउच का खुलेआम उपयोग और विक्रय होते पाया गया। यह कार्य पर्यावरणीय नियमों एवं स्वच्छता मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने दुकान के अंदर से दो कार्टून डिस्पोजल सामग्री और 15 बोरियाँ पानी पाउच जब्त किए। उल्लेखनीय है कि इन सामग्रियों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि ये प्लास्टिक सामग्री न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को भी प्रभावित करती है।नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों या संस्थानों पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि महापौर रामू रोहरा ने इंदौर की सफाई के तर्ज पर धमतरी में भी सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल कर रहे है वही आयुक्त प्रिया गोयल ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही को लेकर उड़नदस्ता टीम का गठन कर दिया है।निगम प्रशासन ने आम जनता एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग न करें एवं स्वच्छ, पर्यावरण मित्र नगर बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। साथ ही, यदि कहीं इस प्रकार की सामग्री का विक्रय या उपयोग होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना नगर निगम को अवश्य दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!