छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दिया जाए प्रति एकड़ 30 हजार मुआवजा – लेखराम साहू

कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेखराम साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम को पत्र लिखकर अर्नब तूफान से किसानों की फसल की जो नुकसान हुआ है उसके मुआवजा देने की व्यवस्था जल्द से जल्द करने की मांग की साथ ही जो किसान कृषि कार्य के लिए बैंक से कर्जा लिए है उसको माफ करने की सरकार से अपील किए.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को तत्काल प्रभाव से अर्नब तूफान से होने वाले नुकसान का जांच करने के लिए टीम गठित कर उचित मुआवजा देने का घोषणा करें ताकि छत्तीसगढ़ के किसानों आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े आने वाले सप्ताह में दीपावली जैसे महा पर्व है जिसमें पैसा की सख्त जरूरत होती है ऐसी स्थिति में लोगों के मन में लगातार अपने परिवार के ऊपर आने वाले आर्थिक संकट सता रही है
निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल को जिस कदर से अर्नब तूफान ने बर्बाद कर दिया है यह पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान फसल को उगने से लेकर पकाने तक इसी बात का इंतजार करता है कि फसल कट जाने के बाद मेरी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी. इस तूफान ने किसानों की हर उम्मीद पर पानी फेर दिया है।
लेख राम साहू ने कहा कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को भी इस अपार क्षति के लिए मुआवजा की घोषणा तत्काल कर देनी चाहिए।
इस तूफान से पीड़ित किसानों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के कारण धान की फसल पूरी तरह धरती में लिपट गई है जिससे धान की पैदावारी में 80 परसेंट तक नुकसान होने की पूर्ण आशंका है इसलिए सरकार को प्रति एकड़ 30000 मुआवजा दिया जाना चाहिए क्योंकि खड़ी धान की फसल में भरपूर मात्रा में पानी मिलने से पैदावारी अच्छी होती है तूफान के कारण धान की फसल पूरी तरह गिर गई है अब फसल की बीज पक नहीं पाएगी और बदरा बन जाएगा ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार और राज्य सरकार को किसानों के हित में सही कदम उठाकर तूफान से होने वाले नुकसान की पूरी मुआवजा देनी चाहिए ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके.
