Uncategorized

संगठन सृजन अभियान क़े तहत निष्ठांवान, ईमानदार,काम करने वाले समर्पित व्यक्ति को दी जाएगी संगठन की जिम्मेदारी- रेहाना रियाज चिश्ती 

कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंची धमतरी, राजीव भवन मे कार्यकर्ताओ की बैठक क़े बाद ली प्रेस वार्ता 

 

कहा ऐसे किसी नेता जो पूर्व मे कांग्रेस से बगावत किये हो या अन्य किसी दल से चुनाव लड़े हो उनके आवेदन पर नहीं होगा विचार

 

 

धमतरी-धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया क़े तहत पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री रेहाना रियाज चिश्ती जिले के दौरे पर रही. वे कांग्रेस भवन पहुंची और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. पर्यवेक्षक रेहाना रियाज के साथ प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री शिव डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरेश ठाकुर भी मौजूद रहें। बैठक उपरांत पर्यवेक्षक ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि समर्पित सक्रिय और योग्य नेता को ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी. ऐसे किसी नेता जो पूर्व मे कांग्रेस से बगावत किये हो या अन्य किसी दल से चुनाव लड़े हो उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा. जिलाध्यक्ष हेतु उम्र का बंधन नहीं है.अहमदाबाद अधिवेशन ने यह तय किया गया है कि कांग्रेस संगठन को निचले स्तर पर लेकर जाना है. बेहतरीन ढंग से संगठन को मज़बूती प्रदान करना है. राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे क़े नेतृत्व मे हुए अधिवेशन मे संगठन सृजन अभियान क़े तहत तय हुआ है कि निष्ठांवन ईमानदार काम करने वाले समर्पित व्यक्ति को संगठन की जिम्मेदारी देनी है.सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हो जो अन्याय क़े खिलाफ खड़ा हो राहुल और मल्लिकार्जुन जी क़े सोच क़े अनुरूप कार्य कर सके ऐसे व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी.पर्यवेक्षक  रेहाना रियाज चिश्ती ने आगे कहा कि वे नेताओं से वन टू वन चर्चा भी कर रहे हैँ. आम आदमी से भी चर्चा कर जानने का प्रयास कर रहे हैँ कि आम आदमी की कांग्रेस से क्या अपेक्षाएं है.बता दे रेहाना रियाज चिश्ती 5 दिनों तक जिले में रहकर महिला संगठनों, व्यापार मंडल, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य प्रमुख समूहों से संवाद स्थापित करेंगी। धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारो की पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट आलाकमान को सौंपा जायेगा.चर्चा क़े दौरान विधायक ओंकार साहू पंकज महावर मोहन लालवानी विजय देवांगन तपन चंद्राकर राजेंद्र सोनी हरमीन्दर छाबड़ा लेखराम साहू हर्षद मेहता विपिन साहू राजकुमारी दीवान कविता योगेश बाबर आनंद पवार आदि उपस्थित रहे.

 

एक एससी,एक महिला सहित कुल 6 दावेदारों क़े सौंपे जायेंगे नाम

 

पर्यवेक्षक चिश्ती ने बताया की कुल 6 दावेदारों क़े नाम आलाकमान को सौंपा जायेगा जिसमे एक एस सी एक महिला दावेदार होंगे बाकि चार कोई भी वर्ग क़े दावेदार हो सकते हैँ. यंहा कांग्रेस बहुत मजबूत है. एक से बढ़ कर एक दावेदार मिल रहे है महिला. दावेदार भी कई है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!