Uncategorized

जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट जुटा रथयात्रा की तैयारियों में

19 को महाप्रभु का स्नान, 22 से 25 तक होगा औषधि काढ़ा का वितरण, 27 को निकलेगी रथयात्रा


धमतरी। जगदीश मंदिर ट्रस्ट किरण कुमार गांधी व महासचिव मोहन अग्रवाल ने बताया कि जगदीश मंदिर का इतिहास सौ साल से अधिक पुराना है। यहां उड़ीसा के कारीगर द्वारा बनाई गई महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में इस सत्र भी रथयात्रा पर्व को महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ 19 जून से महाप्रभु के महास्नान के साथ होगा। 22 जून से 25 जून तक महाप्रभु को औषिधी युक्त काढ़ा का भोग लगाया जाएगा। इसे प्रसाद स्वरूप सुबह भक्तों को वितरण किया जाएगा। मान्यता है कि उकत औषिधी युक्त काढ़ा को ग्रहण करने से शरीर के रोग दूर हो जाते है। यही वजह है कि काढ़ा प्रसादी लेने मंदिर में भारी भीड़ जुटती है। इस साल 27 जून को रथयात्रा निकलेगी, जो जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए राष्ट्रीय गौशाला स्थित जनकपुरी पहुंचकर सम्पन्न होगी। रथयात्रा के एक सप्ताह पूर्व से जगदीश मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेंगे। महाप्रभु का स्नान कार्यक्रम 19 जून को सुबह 10:30 बजे से होगा और महाप्रभु को अर्पण की जाने वाली औषधि काढ़ा का वितरण 22 से 25 जून तक प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से होगा। इसके बाद 26 जून को प्रात: 10 बजे से महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं हवन कार्यक्रम होगा। 27 जून प्रात: 5 बजे मंगला आरती एवं दर्शन और दोपहर 1 बजे रथयात्रा निकलेगी और 8 जुलाई को जनकपुरी से रथयात्रा की वापसी होगी। इसमें हजारों भक्त शामिल होकर अपने अंदाज में आस्था प्रकट करेंगे। रास्तेभर विशेष प्रसादी गजामूंग वितरण किया जाएगा। रथयात्रा की तैयारी को लेकर जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डा. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, बिपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, लेखूभाई भानुशाली, रमेश लाट, भरत सोनी, अनिल मित्तल, बालकृष्ण महराज, आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल आदि जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!