Uncategorized

मोदी सरकार के 11 साल केवल शासन नहीं, एक परिवर्तनशील युग रहा हैै – अजय चन्द्राकर

भाठागांव और रामपुर में आयोजित हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला


कुरुद। भाठागांव में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत विमान दुर्घटना पीडि़तों को मौन श्रद्धांजलि देकर हुई, जिसने एकजुटता, करुणा और संवेदना के भाव को पूरे माहौल में समाहित कर दिया। इसके पश्चात अजय चंद्राकर ने कहा, ये 11 साल केवल शासन नहीं, एक परिवर्तनशील युग रहे हैं, जहां सेवा, सुशासन और अंत्योदय ने भारत की आत्मा को जागृत किया है। संकल्प सभा के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारत की वैश्विक दृढ़ता और शक्ति का प्रतीक बताया। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा, अब बेटियों को घरों में जन्म लेने की दुआएं दी जाती हैं। यह मानसिकता का बड़ा बदलाव है, जिसका श्रेय मोदी सरकार की योजनाओं को जाता है। उन्होंने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छता मिशन जैसे कार्यक्रमों को आम आदमी के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलावों का वाहक बताया। श्री चंद्राकर ने बताया कि बगौद फूड पार्क अब न केवल तकनीकी शिक्षा का हब बनेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार का नया द्वार भी प्रदान करेगा। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 18 हजार आवास रोके गए थे, लेकिन अब गरीबों के सपनों को पंख लग रहे हैं। कार्यक्रम में तब नया मोड़ आया जब चरमुडिय़ा सरपंच ऋतु तोड़ेकर ने अपने पंचों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के नेतृत्व में उमड़े जनसैलाब ने 2047 तक विश्वगुरु भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अजय चंद्राकर ने न केवल मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया, बल्कि भारत को 2047 तक विकसित और विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निरंजन सिन्हा विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश भाजपा, तिलोकचंद जैन, कृष्णकांत साहू मंडल अध्यक्ष, आदर्श चंद्राकर मंडल संयोजक, गौकरण साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष, गीतेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष, कुलेश्वर चंद्राकर, टिकेशसाहू, मालकराम साहू, हरिशंकर सोनवानी, चैन साहू, प्रभात बैस, रवि मानिकपुरी, उर्वशी बांधेकर जनपद सदस्य, हिमांशु साहू जनपद सदस्य, कुलेश्वरी साहू जनपद सदस्य, चित्ररेखा जनपद सदस्य, पुष्पलता साहू सरपंच भाठगांव, थानेश्वर साहू, विक्रम बंजारे, थानेश्वर तारक, कमलेश चंद्राकर, हरिनारायण साहू, सोम साहू, पन्ना चंद्राकर, टेकराम साहू, खूबलाल साहू, तोरण, निर्मल चंद्राकर, हेमंत, रामकुमार, दुलेश्वर, भोज साहू, ईश्वर, भोला चंद्राकर, नरहर ध्रुव, प्रीतम साहू, गजेंद्र साहू, महेश ध्रुव, वैभव चंद्राकर, कुलदीप, सहित मण्डल के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।
रामपुर की सभा में भी दिखा जोश के साथ संकल्प
रामपुर में आयोजित संकल्प सभा भी उत्साह और विचारों का संगम मंच बना। वहां भी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयास, और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय चर्चा का केंद्र रहे। भाठागांव और रामपुर की ये संकल्प सभाएं साबित करती हैं कि ह्लसंकल्प से सिद्धिह्व केवल सरकार की उपलब्धियों की झलक नहीं, बल्कि हर भारतीय के मन में पलते एक सपने की शुरुआत है। विधायक अजय चंद्राकर ने अंत में कहा, ह्लहर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह इन उपलब्धियों को गांव-गांव, घर-घर तक ले जाए, ताकि 2047 का विकसित भारत केवल सपना न रहे, यथार्थ बन सके।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!