Uncategorized

गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत


धमतरी। गणेश विसर्जन करने गये एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रो ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास यह हादसा सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम भुरसी डोंगरी में हुआ था। जहां गांव का व्यक्ति महेश यादव गणेश विसर्जन करने के लिये गांव स्थित तालाब में गया हुआ था। बताया जा रहा कि तालाब से नारियल निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी की ओर चला गया था। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई ईधर घटना की सूचना पर सिहावा पुलिस मौके में पहुंची थी, जिसके द्वारा मृतक के शव को पानी से बाहर निकाल आगे की आवश्यक कार्रवाई की गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस संबंध में सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि पानी में डूबने से गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई है, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!