गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और अद्यतन बनाना है – इंदर चोपड़ा
मोनिका देवांगन कार्यशाला में अध्यक्षता व सहवक्ता के रुप में उमेश साहू रहे उपस्थित
भाजपा गंगरेल मंडल में बूथ लेबल एजेंट (बीएलए-2) की कार्यशाला संपन्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एसआईआर हेतु आयोजित बीएलए-2 कार्यशाला गंगरेल मंडल के ग्राम रुद्री के कबीर सत्संग भवन में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा सहवक्ता उमेश साहू का विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए बीएलए 2 को अपनी भूमिका एवं पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध रहकर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में सम्मिलित करने अपात्र को सूची से हटाने एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। इंदर चोपड़ा ने बताया कि गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और अद्यतन बनाना है ताकि लोकतंत्र की धड़कन सही दिशा में ध्वनित होती रहे। उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, दोहरे नामों के निरीक्षण, स्थानांतरण के मामलों के नवीनीकरण तथा फॉर्म-6, 7, 8, 8 ए के सही उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। उमेश साहू ने मैदानी स्तर पर होने वाली चुनौतियों और उनके सरल समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बीएलओ को घर-घर सत्यापन, दस्तावेज जांच, विशेष सार शिविरों के संचालन और मोबाइल ऐप के उपयोग के तरीकों को व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समझाया।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता ही निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है और हर कर्मी का प्रयास लोकतंत्र की मजबूती में एक छोटा किंतु महत्वपूर्ण पत्थर जोड़ता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव की महामंत्री चंद्रहास मंडल मंत्री रूपाली ध्रुव दयाराम सिन्हा टिक्की देवांगन पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली अनीश देवांगन ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बया सरपंच प्रसून शुक्ला बालकृष्ण निषाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा सोसायटी अध्यक्ष सोहन लाल यादव मंडल कार्यकारिणी कचरू राम नेताम महिपाल साहू महादेव यादव मोहित राम साहू सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बीएलए 2 उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर भारत माता को नमन किया गया।