Uncategorized

स्तुति कविंद्र जैन को मिला मनोविज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक

गुजरात के राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय बड़ौदा में हुआ 74 वाँ दीक्षांत समारोह


धमतरी। महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय बड़ौदा में विगत 8 नवंबर को आयोजित 74 वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय में 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। समारोह में अलग अलग विषयों, संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 200 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं विशिष्ट अतिथि गुजरात के उच्च शिक्षा मंत्री प्रद्युमन गनु भाई वाजा के साथ साथ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राजमाता महारानी शुभांगिनी राजे गायकवाड़, कुलपति प्रो बालचंद भानगे के करकमलों से विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। धमतरी की बेटी स्तुति कविंद्र जैन को मनोविज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन ( प्रथम स्थान ) के लिए स्व. प्रोफेसर टी के एन मेनन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

स्तुति जैन वयोवृद्ध भाजपा नेता गजराज जैन की पौत्री तथा कविंद्र जैन की सुपुत्री है। स्तुति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टैलेंट पब्लिक स्कूल धमतरी से पूर्ण की, हायर सेकेंडरी मैनोनाइट इंग्लिश स्कूल से तथा स्नातक की पढ़ाई बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव महाविद्यालय से पूर्ण की। समारोह के पश्चात सभी गोल्ड मेडलिस्ट के सम्मान में कुलपति महोदय के आवास पर वी आर प्राउड ऑफ यू कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों एवं उनके पालकों ने कुलाधिपति राजमाता महारानी शुभांगिनी राजे गायकवाड़ से मुलाकात की तथा विद्यार्थियों के सम्मान में रात्रि भोज का कार्यक्रम भी रखा गया।

राजमाता ने छत्तीसगढ़ से आकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्तुति को विशेष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि स्तुति का चयन हाल ही में जमशेदपुर की ख्याति नाम नोएल टाटा हॉकी अकादमी के खेल मनोवैज्ञानिक के रूप में हुआ है। जहां से आने वाले कॉमन वेल्थ खेलों तथा ओलिंपिक के युवा खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाईयां दी जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!